गुरुग्राम के सिद्धार्थ तीर्थ क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में श्रमदान, गौशाला में गौसेवा कर सर्वप्रिय त्यागी ने दिया सेवा का संदेश।

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश कौशिक: सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने आज शिकोहपुर स्थित सिद्धार्थ तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में पहुंचकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यों में योगदान देते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल कोई अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सेवा कार्यों में योगदान देने का संकल्प लेता है, तभी सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन संभव होता है।

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प से प्रेरणा लेकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा को संगठनात्मक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े होकर सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता कर रहे हैं। इसके उपरांत सर्वप्रिय त्यागी ने गौशाला पहुंचकर गौसेवा का भी सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने गौमाता की सेवा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सेवा, करुणा और संवेदनशीलता का प्रतीक माना गया है। समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्यागी ने कहा कि “हम सभी के सहयोग और सहभागिता से जनसेवा की भावना के साथ ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास रहेगा।” उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आइए मिलकर स्वच्छता, सेवा और संवेदनशीलता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।”इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, मंदिर एवं गौशाला से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…