गुरुग्राम के समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान*

Admin
By Admin
9 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं सुनी। शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को तय समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है।उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपमंडलों में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

शिविर के दौरान नागरिकों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और समाधान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल व त्वरित हुई है।इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम हितेंद्र कुमार, डीआरओ विजय यादव, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, इनवेस्टिगेटर संजय, इंस्पेक्टर यक्ष, रेंज ऑफिसर जयभगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…