गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान का लंम्बी बिमारी से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक।

Admin
By Admin
31 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण गुरुग्राम के पूर्व मुख्य संवाददाता, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के मीडिया सलाहकार रहे वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान के आकस्मिक निधन के समाचार से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने लंबी बीमारी से संघर्ष करते हुए शुक्रवार 5 जून को अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र तथा गुरुग्राम जिले के जनजीवन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। निगम क्षेत्र वार्ड दो गांव सरहोल के मुल निवासी दिवंगत सुखबीर चौहान ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की एक विशिष्ट पहचान स्थापित की।

दैनिक जागरण में गुरुग्राम के मुख्य संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाया तथा जनसमस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी लेखनी सदैव सत्य, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रही।पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, शिक्षा, जनजागरूकता तथा सामाजिक समरसता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सहज स्वभाव, विनम्र व्यक्तित्व और सभी के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग में सम्मान दिलाता था।गुरुग्राम के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। गुरुग्राम के समाजसेवीयो ने दुखी मन से बताया कि सुखबीर चौहान ने अपने जीवन को समाज और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। हम सभी ऐसे दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं हमारी भगवान से यही प्रार्थना हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले और परिवार जनों, मित्रों एवं सगे संबंधियों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुखबीर चौहान जी का संपूर्ण जीवन सत्यनिष्ठ पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उनका जाना केवल एक पत्रकार का निधन नहीं, बल्कि समाज की एक सशक्त आवाज का मौन हो जाना है।

उनके सुपुत्र,भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया सह प्रभारी एवं सी.एम. विंडो एमिनेंट सिटीजन राजन चौहान ने अपने पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता ने हमेशा जीवन के संघर्ष में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा आगे बढ़ने और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की शिक्षा दी है, आज उनका देहांत अवश्य हुआ है लेकिन उनके आदर्श हमेशा उनके अंदर जीवित रहेंगे। उनकी रस्म पगड़ी आगामी 11 जून को होगी।उनको अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि देने गुरुग्राम निगम के पूर्व मेयर विमल यादव, वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौहान, अनिल आर्य,आदित्य राज, सुरेंद्र सिंह, एम के अरोड़ा, संजय यादव, उमेश गर्ग, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, सहित सैकड़ों प्रमुख समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…