गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

Admin
By Admin
32 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-66 स्थित कुशाल साद मंदिर के समीप शनि मंदिर के पास एक टीन शेड में संचालित दुकान के गोदाम में की गई।जांच के दौरान टीम ने पाया कि इंडेन के ये घरेलू गैस सिलेंडर संदिग्ध परिस्थितियों में संग्रहित किए गए थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जिससे इनके दुरुपयोग की आशंका बनी हुई थी।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से सिलेंडरों के भंडारण, उपयोग और वैध स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अवैध भंडारण पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।नागरिकों को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या आने अथवा अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम का नंबर 0124-2868930 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में मिल रही प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…