गुरुग्राम के फरुखनगर क्षेत्र में रंजिश में युवक की हत्या,क्षेत्र में दहशत व तनाव।

Admin
By Admin
60 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में फर्रुखनगर खंड के गांव कारोला में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र मुनीलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे पटौदी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुछ हमलावर कई वाहनों में सवार होकर गांव कारोला पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण सागर पर अचानक लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सागर को तत्काल पटौदी के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह हमला आपसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया। उनका कहना है कि घटना के दौरान गोली भी चलाई गई थी, हालांकि पुलिस ने अभी तक गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना फरुखनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है , वहीं पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…