गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

Admin
By Admin
8 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ फेज-3 में अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ एवं सीलिंग की। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने वी-33, वी-34 और वी-35 में कार्रवाई करते हुए कई मकानों की स्टिल्ट पार्किंग, रियर सेटबैक और सड़क की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान वी-33/6 में एस+4 मकान की स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार कमरे और दो शौचालय तथा रियर सेटबैक में किए गए कवरेज को धराशाई किया गया। वहीं वी-33/7 में भी स्टिल्ट पार्किंग में बने चार कमरे, दो शौचालय और रियर सेटबैक में किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।वी-34/16 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए बेडरूम, शौचालय और किचन को ध्वस्त किया गया।

वहीं वी-34/10ए में भी बेडरूम, शौचालय और किचन का अनधिकृत निर्माण तोड़ा गया। इसके अलावा वी-35/13 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार कमरे और शौचालय तथा वी-35/11 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए दो ड्राइंग रूम, सर्वेंट रूम और शौचालय को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। जिसके बाद सड़क की 15 फीट जमीन को भी खाली कराया गया। वहीं 1.30 किलोमीटर रोड का राइट ऑफ वे कराया खाली।डीटीपीई की टीम ने करीब 45 से 50 मकानों के सामने से लगभग 1.30 किलोमीटर लंबाई में रोड का राइट ऑफ वे आरओडब्लू भी अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार, मकानों के सामने किए गए विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण के कारण सड़क की उपलब्ध जगह प्रभावित हो रही थी। जिसपर कार्रवाई के बाद संबंधित हिस्से को खाली कराया गया।

वही सूत्रों से जानकारी मिली है कि डीटीपी टीम के साथ स्थानीय निवासियों की काफी देर तक कहा सुनी चलतीं रहीं। लोगों ने डीटीपी पर भी भेदभाव से कार्यवाही करने तथा भष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।

बता दें कि डीटीपी अमित द्वारा अवैध अतिक्रमण व निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एक सोहना रोड़ स्थित मालिबु टाऊन निवासी ने हाईकोर्ट में भी केस डाला हुआ है। वहीं उनपर पटौदी रोड़ स्थित गांव झुण्ड सराय विरान में एक भाजपा के पूर्व पार्षद द्वारा काटी गई अवैध कालोनी में भी भष्टाचार के चलते भेदभाव से कार्यवाही करने के आरोप लगें हैं। जिसकी शिकायत पर बीते शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्षद के भाई राजबीर वग़ैरह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…