गुरुग्राम, संवाददाता : नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 2 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 35 देशों के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष, महिला, जूनियर एवं यूथ वर्ग की राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाएं शामिल रहीं।गुरुग्राम जिले के गांव गढ़ी हरसरू की होनहार बेटी प्रियांशी पूर्वा ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे गांव एवं क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। प्रियांशी की इस सफलता पर उनके दादा महेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और गांव के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रियांशी पूर्वा की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
गुरुग्राम के गांव गढ़ी हरसरू की होनहार बेटी प्रियांशी पूर्वा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।
Folow Us
और पढ़ें
और पढ़ें
योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।
रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…
मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद
रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…
हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री ने गुरुग्राम में एचएसपीसीबी अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण उपायों बारे समीक्षा की।
गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव…
गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।
गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…
