गुरुग्राम के गांव काकरौला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण।

Admin
By Admin
9 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुग्राम कांग्रेस के विशेष सहयोग से सैक्टर 87 के गांव काकरौला में विशाल जनसभा तथा बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब दुनिया भर के मानवता के उद्धारक हैं। बाबा साहब का सिद्धांत, उनका जीवन दर्शन समाज में गैर बराबरी के खाई को दूर करता है एक समरसता पूर्ण संविधान से संपन्न नागरिक को अधिकार देता है। इसलिए बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में आज के ही 1891 में एक ऐसे महापुरुष ने जन्म लिया था। जिसने शोषितों, वंचितों और दलितों के एक व्यवस्था बनाई। सबको शिक्षित करने के लिए एकजुट करने के लिए। उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। समाज में आगे बढऩे के लिए जो उन्होंने संदेश दिया, संविधान निर्माण में जो उनकी भूमिका रही वह एक धूमकेतु की तरह हमारे आसमान में जबतक यह कायनात रहेगी तब तक उनका नाम चमकता रहेगा।भाजपा पर बोला हमला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संविधान की रक्षा और गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने और दलितों-पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश व समाज की सेवा करें और समाज में समानता स्थापित करें।

*बाबा साहब का मिशन पूरा करेगी कांग्रेस*

कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। संविधान के निर्माण में अहम भमिका निभाई। आज अंबेडकर जयंती पर हम सभी लोग यह प्रण करें कि हमलोग दलितों, शोषितों, वंचितों और जो दीनहीन हैं, सबके भलाई के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के विचारों व उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। भाजपा संविधान को खत्म करने पर तुली हुई हैं। लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से अडिग़ है सविधान की रक्षा करने में। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने डॉ. भीम राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलजा भाटिया एवं पूजा शर्मा, अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक, नीरज यादव, युवा नेता कुलदीप गुर्जर, कृष्ण राव, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, योगेश यादव, वरिष्ठ नेता मुकेश डागर, संजय भारद्वाज, इन्द्र यादव, राज कुमार यादव, विवेक कटारिया, महासिंह सरपंच, रामचंद्र सरपंच, राकेश यादव, दीपेश कौशिक, भीम सोनी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…