गुरुग्राम की SGT यूनिवर्सिटी में सूर्य नमस्कार अभियान अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

Admin
By Admin
219 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता :आयुष विभाग, गुरुग्राम एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में तथा डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में एसजीटी विश्वविद्यालय, गांव बुढेड़ा में सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार आसन अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार अभियान से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी एवं जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के दिशा निर्देशन में योग सहायकों जोगिंदर सिंह, बैबी पराशर एवं माधुरी यादव द्वारा सूर्य नमस्कार का विधिवत अभ्यास करवाया गया तथा विद्यार्थियों को अभियान में पंजीकरण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संगीत, एसोसिएट डीन डॉ. रितेश, एचओडी डॉ. सुनील यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. पूनम यादव एवं डॉ. कोमल सैनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…