गुरुग्राम की विकसित बादशाहपुर महारैली में राव नरबीर ने चलाया सियासी राजनीतिक तीर”मुझे तो पार्टी सीएम बनाएगी नहीं”आप यहां से चुनाव लड़े।

Admin
By Admin
87 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गांव कांकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर रैली में पहुंचे। रैली में राव नरबीर सिंह ने सियासी दांव चला और कई नेताओं के सीएम बनने की इच्छा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री से गुरुग्राम से चुनाव लड़ने की मांग कर दी।केबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे अहीरवाल क्षेत्र के लोगों की एक इच्छा है और वो पूरी करो, इच्छा ये है कि जब से मैं पैदा हुआ और दस साल का हुआ, तब से लोग ये कह रहे हैं कि अहीरवाल का मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्होंने सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि हमने तो बहुत कोशिश की, कई लोग तो कोशिश करते करते दुनिया छोड़ कर चले गए, कुछ जाने को तैयार हैं, लेकिन सीएम नहीं बन सके। हरियाणा में अब डी लिमिटेशन होगा, मुख्यमंत्री जी आप चार चुनाव लड़े हो, चारों बार अलग अलग जगह से लड़े हो, एक चुनाव गुरुग्राम जिले से भी लड़ लो। तब हम ये तो कह सकेंगे कि हमारे जिले का मुख्यमंत्री है।

राव नरबीर ने कहा कि हम तो सीएम बन पाए नहीं,ना पार्टी बनाए, कम से कम हम ये तो कह सकेंगे कि बने बनाएं को बना दिया। हमारा इलाका भी सुखी हो जाएगा। इसलिए हमारी ये बात मान लो,कम से कम इस अहीरवाल की ये इच्छा तो पूरी हो जाएगी कि हमारे इलाके का मुख्यमंत्री है।

*पुर्व सीएम खट्टर का बताया रोहतक में पैदा हुए चुनाव करनाल से लड़ा*

मंत्री ने पूर्व सीएम मनोहरलाल उदाहरण देते हुए बताया कि उनका जन्म तो जिला रोहतक में हुआ,चुनाव लड़ा करनाल से, करनाल वाले कहने लगे हमारा मुख्यमंत्री। आपका जन्म हुआ यमुनानगर में,आप चुनाव लड़े यमुनानगर से,फिर लड़े कुरुक्षेत्र से, फिर लाडवा से, वो कहने लगे हमारा मुख्यमंत्री,भाई एक बार हमारा चुनाव अहीरवाल से लड़ लें, हम भी कह सकें कि हमारा मुख्यमंत्री है।

*मुख्यमंत्री ने राव नरबीर को दिया जवाब*

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राव नरबीर को जवाब दिया और कहा कि राव साहब को मैं बताना चाहता हूं कि ये भारतीय जनता पार्टी है, ये जो मुख्यमंत्री बनता है, ये एक क्षेत्र का नहीं, ये पूरे हरियाणा प्रदेश का बनता है। जो समान रूप से हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करता है।उन्होंने राव नरबीर के विधानसभा बादशाहपुर में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के 11 वर्षों में बादशाहपुर विधानसभा में 15 हजार 166 करोड़ रुपए खर्च किया है। कांग्रेस ने अपने दस साल के शासन में 967 करोड़ रुपए खर्च किए।सीएम ने कहा कि हमने पूरे हरियाणा का रोड मैप तैयार किया है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को विकसित हरियाणा बनाकर साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हरियाणा का इन्फ्रास्ट्रक्चर बहुत मजबूत हुआ है। डबल इंजन सरकार की नीति और नियत दोनों ठीक है।मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आरआरटीएस का कार्य तेजी से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि, एक साल के अंदर 33 हजार युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने का कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। हरियाणा में पहली बार सीईटी परीक्षा के लिए घर से लेकर सेंटर तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। इस दौरान राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जैनपुरिया, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह और पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने इस रैली से दुरी बनाए रखी।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…

गुरुग्राम में चेक बाउंस विशेष लोक अदालत में 40 करोड़ रुपए के 2497 केसों का आपसी सहमति से हुआ निपटारा।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक…