गुरुग्राम की भोंडसी जेल में हुआ लोक अदालत का आयोजन।

Admin
By Admin
36 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एवं-अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम की ओर से जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जेल लोक अदालत के दौरान मामलों की सुनवाई की। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों का शीघ्र निपटारा करना है, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को विधिक सहायता, मुफ्त अधिवक्ता की सुविधा तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जेल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा संचालित लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोई भी बंदी साधारण प्रार्थना-पत्र के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ्त अधिवक्ता की सेवाएं प्राप्त कर सकता है।उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों की परिवार से मुलाकात, महिला बंदियों की समस्याओं, चिकित्सीय सुविधाओं, साक्षरता, खेलकूद, स्वच्छता, रहन-सहन, खान-पान तथा अन्य कानूनी समस्याओं से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निशा ने बताया कि आपातकालीन राष्ट्रीय कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 पर कॉल कर घर बैठे मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विकास कौशिक, उप अधीक्षक अनिल, जेल स्टाफ, पैनल अधिवक्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अन्य अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…