गुरुग्राम एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, कई केसों का मौके पर किया निपटारा*

Admin
By Admin
128 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना देरी राहत मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और जो भी शिकायत आए, उसका ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों की पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक शिकायत का तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल समस्याओं का जल्दी समाधान होता है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान से व्यक्ति संतुष्ट है।उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उनमें नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति की जानकारी दी जाए। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी सुशीला, एमओ डॉ. अपिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…