केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता।

Admin
By Admin
62 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सर्वप्रथम सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे।

*प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद*

स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प पर विचार साझा करेंगें।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…