केन्द्रीय राज्य मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक मे जलभराव से प्रभावित लोगों के प्रति जताया खेद।

Admin
By Admin
39 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में हाल ही में हुई जलभराव की स्थिति को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने प्रभावित नागरिकों के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान केवल पानी को पंप करके बाहर निकालने से नहीं होगा। इसके लिए शहर के प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को बहाल करना, बारिश के पानी का अधिक से अधिक संचयन करना और भूजल का पुनर्भरण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सरकार, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा।केंद्रीय मंत्री बुधवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम, जिला प्रशासन तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।

बैठक में उन्होंने गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जलभराव की समस्या के कारणों, अब तक किए गए प्रयासों तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी भी मौजूद रहे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित लोगों के प्रति गहरा खेद प्रकट किया।।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…