केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पौधरोपण।

Admin
By Admin
10 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशवासियों को अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा और पौधारोपण जैसे अभियानों ने देश में जनभागीदारी का एक नया मॉडल स्थापित किया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडलों में किया प्रवास*

प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बादशाहपुर मंडल के अंतर्गत साउथ सिटी 2 तथा टीकली मंडल के तहत आने वाले खटोला गांव में प्रवास कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए तथा कहा कि जनता के सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से विकास यात्रा में सहभागी बनने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Share This Article

और पढ़ें

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गुरुग्राम, संवाददाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर…

गुरुग्राम में DLSA जुलाई माह में जिलेभर में आयोजित करेंगे विधिक जागरूकता शिविर।

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जुलाई माह में…

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी…

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पौधरोपण।

गुरुग्राम, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…