अतिक्रमण के खिलाफ MCM की बड़ी कार्रवाई,NH 48 पर दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त।

Admin
By Admin
79 Views

Folow Us

मानेसर, गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की सर्विस लेन पर व्यापक अभियान चलाया। आईएमटी चौक से लेकर पंचगांव चौक की तरफ हाईवे के दोनों ओर 2-2 किलोमीटर तक यह कार्रवाई की गई। करीब 4 किलोमीटर में बने दो दर्जन से ज्यादा अस्थायी और स्थायी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त करवाया।यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट जीएमडीए के डीटीपी आर एस बाठ के नेतृत्व में की गई।

इस दौरान नगर निगम मानेसर के डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एसडीओ शशिकांत, विकास शर्मा, जेई देवेंद्र कुमार और जयवीर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि सर्विस लेन पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा स्थायी और अस्थायी निर्माण कर कब्जा किया गया था। इन अतिक्रमणों के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर अवैध निर्माणों के कारण सर्विस लेन की चैड़ाई भी कम हो गई थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध ढ़ांचों को हटाया गया। टीम ने सड़क किनारे होटल, ढ़ाबों, अवैध दुकानों, टीन शेड, झुग्गियां सहित अन्य कब्जों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईएमटी थाना पुलिस की मदद ली गई।नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सरकारी भूमि, सड़क, फुटपाथ और सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, कब्जा न करें। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…