हरियाणा के सीएम ने गुरुग्राम में ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के मौके पर वजीराबाद की 3 विश्व रिकॉर्डधारी बहनों को किया सम्मानित।

Admin
By Admin
21 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश कौशिक: गुरुग्राम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के अवसर पर गुरुग्राम स्थित GNH Convention Centre, सेक्टर-49, सोहना रोड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में वजीराबाद निवासी एवं विश्व रिकॉर्डधारी ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों—प्रिया यादव, गीता यादव एवं रितु यादव में से प्रिया यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। तीनों बहनें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश एवं विदेश में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। हालांकि, परीक्षाओं के कारण गीता यादव एवं रितु यादव कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। उनकी अनुपस्थिति में प्रिया यादव ने तीनों बहनों की ओर से सम्मान प्राप्त किया।

वहीं एक अन्य‘साहसिनी’ कार्यक्रम में भी यादव को 17 सितंबर 2026 को Women Who Dare, Gen Z Redefining Tomorrow’ विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम Inner Wheel District 301 के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों एवं नई पीढ़ी की प्रेरणादायक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्वीडन से आईं International Inner Wheel President सुश्री Ingelog Whyndhamn द्वारा प्रिया यादव को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन एवं उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रिया यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनकी बहनों गीता यादव एवं रितु यादव तथा उनके परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…