भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सुरक्षा कर्मी पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के लगें आरोप।

Admin
By Admin
32 Views

Folow Us

चण्डीगढ़, संवाददाता : हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान विजेंद्र राजथल ने कैथल में पत्रकार साथी वीरेंद्र पुरी के साथ कथित हाथापाई और दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा की है।विजेंद्र राजथल ने कहा कि वीरेंद्र पुरी आज तक, News18 सहित कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा हाथापाई की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पत्रकार के साथ हाथापाई करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है। आज हाथापाई हुई है, कल हालात इससे भी गंभीर हो सकते हैं।हरियाणा पत्रकार संघ जिला प्रधान ने कहा कि जींद के तमाम पत्रकार साथी इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता से मांग की कि वे इस मामले पर पत्रकार समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा संबंधित सुरक्षाकर्मी को तत्काल ड्यूटी से हटाकर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता की आवाज उठाते हैं। पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता। पत्रकारों के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं के खिलाफ पत्रकार समुदाय एकजुट होकर आवाज उठाएगा।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…