हरियाणा की जिला झज्जर पुलिस पर लगे फर्जी इनकाउंटर कर युवक को फंसाने के आरोप, पंचायतों का दौर शुरु।

Admin
By Admin
32 Views

Folow Us

झज्जर, संवाददाता : हरियाणा के जिला झज्जर में हुए पुलिस एनकाउंटर मामले में पंचायत ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने का एलान कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर एक सप्ताह में न्याय नहीं हुआ तो इसके लिए दहिया खाप एक बड़ी महापंचायत आयोजित करेगी। इसकी चेतावनी डीघल में हुई महापंचायत में यह फैसला, अहलावत-27 के अलावा दहिया, कादियान, मलिक सहित दस खापों ने समर्थन देते हुए कहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला झज्जर में हुए पुलिस एनकाउंटर में घायल डीघल के युवक पंकज अहलावत के समर्थन में खापों की पंचायत रविवार को डीघल की पुरानी गोशाला के सामने हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि अगर एक सप्ताह में न्याय नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की कमान दहिया खाप संभालेंगी। वहीं अगर एक सप्ताह में न्याय मिला तो सभी खापें मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी इसी चबूतरे से करेंगी। पंचायत में कहा गया कि खापों के निर्णय में बैक गियर नहीं है।एनकाउंटर में घायल हुए पंकज के पिता आनंद अहलावत ने बताया कि पंकज अपने दोस्त संदीप वकील के साथ होटल में खाना खाने गया था। लेकिन वहां बिरधाना के 5- 6 लोग थे, जिनके साथ उनका झगड़ा हुआ था। जैसे ही पंकज वहां से जाने लगा तो इसके बाद से ही एक गाड़ी पंकज के पीछे लग गई। उसे नहीं पता था कि वो पुलिस वाले हैं या अन्य आम नागरिक, इसमें उनका झगड़ा एक 302 के आरोपित बदमाशों के साथ हुआ तो एसटीएफ उनकी सूचना पर तुरंत एक्टिव हो गई। जिसके खिलाफ कोई बदमाशी का कोई मामला नहीं था, उसे पुलिस बदमाश बना रही है। पंचायत में कहा गया कि शक है कि एसटीएफ वाले उन बदमाशों के साथ वहां शराब पी रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पहाड़ीपुर गांव के रोहित और एक युवक को भी हिरासत में लिया है। दोनों उस समय अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। उन दोनों लड़कों को छोड़ा जाए, पंकज को भी पंचायत के हवाले किया जाए। अगर बाद में जरूरत हुई तो खाप अपने हिसाब से बाद में पंकज को पेश कर देगी। पंचायत में अच्छेज-पहाड़ीपुर गांव के सरपंच व पंचगामा के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने पूरी कहानी पंचायत को बताई।पंचायत के प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि एक हफ्ते बाद पंचायत दोबारा निर्णय लेगी, अगर तब तक पुलिस ने लड़कों को नहीं छोड़ा तो पंचायत बैक गियर नहीं लेगी।

पीड़ित पंकज के पिता आनंद सिंह ने कहा कि हम इतना नहीं झुकेंगे कि हमारा सम्मान चला जाए।आनंद सिंह ने बताया कि 15 जनवरी की रात पंकज दो-तीन लोगों के साथ झज्जर शहर के सांपला रोड पर स्थित गैलेक्सी होटल में गया था। वहां पर पंकज करीब 15 मिनट ही रुका। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया। यहां उनकी किसी से कहासुनी हो गई। इस कारण पंकज यहां से निकल गए। रात को पंकज के वहां से आने के बाद उसकी गाड़ी के पीछे किसी की गाड़ी लगी। आनंद सिंह ने आरोप लगाया कि न तो वह पुलिस की गाड़ी थी और न ही उसमें कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। उन्होंने पंकज की गाड़ी का पीछा करते हुए 3 बार रोका। उसी दौरान पंकज ने डर की वजह से उन पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। उसे नहीं पता था कि सामने वाला पुलिस वाला है या कोई बदमाश। पिता ने आगे बताया कि गोली चलाने के बाद पंकज गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। आगे जाकर उसकी गाड़ी में पंचर हो गया। उसने अपने साथी को फोन कर दूसरी गाड़ी मंगवाई। इसके बाद फिर गाड़ी पंकज का पीछा करने लगी। इसके बाद उसने गांव अच्छेज की तरफ गाड़ी भगा ली। गांव के पास पंकज ने देखा कि उसके पीछे पुलिस की गाड़ी है तो वह रुक गया।

आनंद सिंह ने आरोप लगाया कि पंकज गाड़ी से उतर गया। पंकज के साथ पुलिसवालों ने कुछ देर बात भी की और पूछा कि तुमने गोली चलाई है? इस पर उसने जवाब दिया कि कोई मेरी गाड़ी का पीछा कर रहा था, तभी डर से उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। पुलिस ने उसकी रिवॉल्वर ले ली। पुलिस ने बताया कि गोली से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया है। आप साथ चलकर अपना बयान दर्ज कराओ।पंकज के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस पंकज को अपनी गाड़ी में ले गई। वे उसे खेतों में ले गए, जहां दो-तीन पुलिस कर्मचारियों ने पंकज को नीचे गिरा लिया और उसके ऊपर बैठकर उसके पैर में गोली मार दी। पंकज को गोली मारने के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी को पंकज की गाड़ी से टकराया और फिर पंकज की ही रिवॉल्वर से दो फायर किए। और एक फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मामला बना दिया गया।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…