सीएम ने नुह में 47 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन ।

Admin
By Admin
63 Views

Folow Us

नूंह, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला नूंह में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विकास रैली को भी संबोधित किया। रविवार को नूंह जिला के तावड़ू स्थित अनाजमंडी में विकसित सोहना-तावड़ू विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिला नूंह व सोहना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया । मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिससे शिक्षा, खेल सहित अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित विकास को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 58 लाख रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें एमडीए की 2 करोड़ 62 लाख रुपये से 10 गांवों में पुस्तकालयों के निर्माण, नूंह में करीब 15 करोड़ 46 लाख रुपए से बनने वाली जिला लाइब्रेरी कम एक्सीलेंस सेंटर तथा करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले सीईओ एमडीए के रेजिडेंस, एम3एम के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मकबरा परिसर संक्षरण तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 27 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जिस में एमडीए की ओर से करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से जिला के करीब 25 सरकारी स्कूलों में बनाए खेल मैदान, अरावली संरक्षित वन क्षेत्र में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बने तीन अर्थन डैम/वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं एवं सात क्रेट वायर संरचना, 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार जिला के 40 सरकारी स्कूलों व 17 पीएचसी व 6 सीएचसी में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट, दो करोड़ रुपये की लागत से मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गांव मढ़ी, खंड नगीना में बनाए नीट/जेईई कोचिंग सेंटर, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला के सरकारी स्कूलों में स्थापित फैशियल बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम, एक करोड़ की लागत से एचएलजी राजकीय कॉलेज तावड़ू में बनाए छ: नए क्लास रूम, तावड़ू मंडी में 24 लाख रुपए में बनी अटल किसान कैंटीन, एम3एम द्वारा 3 करोड़ 65 लाख रुपए से बनाए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू व वार्ड नंबर-9 तावड़ू में एक करोड़ 90 लाख रुपए से बनाए तालाब तथा सोहना स्थित फव्वारा चौक के एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किए नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सोहना के गांव सेजावास में बने बूस्टिंग शामिल हैं।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…