गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम पुलिस ने नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख पार्टी हब सेक्टर-29 मार्केट, एमजी रोड और आसपास के इलाकों में विशेष नाके लगाए गए हैं। पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गाड़ियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है, वहीं गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है।
डीसीपी ईस्ट गौरव राजपुरोहित ने स्वयं सेक्टर-29 मार्केट का दौरा किया और तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, हथियारों की जांच करने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर भर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि जश्न मनाएं, लेकिन नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं नववर्ष पर हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस विभाग पहले ही पड़,बार , होटल संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी हुई है।

