गुरुग्राम में NH 48 खेड़की दौला टोल पर कुख्यात अपराधी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी।

Admin
By Admin
113 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 खेड़की दौला टोल टैक्स के पास एक कुख्यात अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज ओझा (34 वर्ष), निवासी छतरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनोज ओझा एक हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और चोरी सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज थे।पुलिस थाना खेड़की दौला की टीम को 13 जनवरी को सूचना मिली कि टोल टैक्स के पास एक व्यक्ति को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीन-ऑफ-क्राइम टीम, एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम द्वारा किया गया। मौके पर मृतक की बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली, जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल बरामद कीं। इससे संकेत मिलता है कि मृतक स्वयं भी हथियारों से लैस था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनोज ओझा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था और वह दो मामलों में सजा भी काट चुका था। वह जून 2025 में जेल से बाहर आया था और जमानत पर रहते हुए भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।फिलहाल खेड़की दौला थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों, हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की आपराधिक रंजिश के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बताया गया है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…