गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

Admin
By Admin
22 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर गंभीर धाराओं में प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई (CBSE) की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने के सम्बन्ध में पुलिस थाना सेक्टर-9A, में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित बीएसएन की धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सेक्टर-9ए, को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि इसकी बेटी उक्त स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के अनुसार स्कूल प्रबन्धन पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए हैस्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया। छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया। बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है। स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

शिकायत में निम्न व्यक्तियों को नामजद आरोपी किया गया है:-1. विनय कटारिया (चेयरमैन)2. रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल)3. सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल)4. सोनिया (कोऑर्डिनेटर)5. अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य, Educrest International School.प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग अंकित कर लिया गया है और पुलिस टीम द्वारा संबंधित दस्तावेजों, मान्यता रिकॉर्ड एवं वित्तीय लेन-देन सहित अभियोग से सम्बन्धित सभी तथ्यों को मध्यनजर रखकर जांच की जा रही है साथ ही संबंधित शिक्षा विभाग एवं बोर्ड अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की जाएगी, जिनके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश से पूर्व उसकी मान्यता एवं संबद्धता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।lगुरुग्राम पुलिस बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है और आरोपियों को कानून के अनुसार दंडित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…