गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित वाटिका में आग लगने से क्षेत्र में फैली दहशत।

Admin
By Admin
45 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के सेक्टर-5 शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका के अन्दर बने बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे एक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। जिससे विवाह शादियों में सजावट में लगने वाला लाखों का सामना जलकर राख हों गया। वहीं भीषण आग से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फ़ैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार चार घंटे तक जुटे रहे। हॉल के आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया। आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखाई दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 3:30 बजे के आसपास शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका अचानक आग लग गई थी। जिसकी तुरन्त सूचना फायर ब्रिगेड व जिला प्रशासन को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लोगों ने बताया कि वाटिका में शादी का कार्यक्रम देर रात तक सम्पन्न हुआ था। जिसके बाद वाटिका तकरीबन खाली हो गई थी। लेकिन लाइट ही वगैरा जली हुई थी,फायर ब्रिगेड टीम की तरफ से बताया गया कि शादियों का पीक सीजन होने के कारण यहां टेंट, लाइटिंग, डेकोरेशन और अन्य सामग्री भारी मात्रा में लगाई गई थी, जो ज्वलनशील होने के कारण तेजी से उनमें आग लग गई थी।आग किस वजह से लगी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिलेंडर या इलेक्ट्रिकल उपकरणों में कुछ फाल्ट आने की वजह से ही आग लगी हैं। गनीमत यह रही कि इसमें किसी इंसान को कोई क्षति नहीं पहुंची।

वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके को सील कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सात बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। जांच के बाद आग की सटीक वजह और नुकसान का आकलन किया जाएगा। मेरिज हाल वाटिका में आग लगने का यह कोई पहला ही मामला नहीं है इससे पहले भी काफी जगह पर आग लग चुकी है।।बता दें कि शहर में करीब सैकड़ों बैंक्विट हॉल वाटिका अवैध रूप से चल रहे हैं, जिनके पास सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी इंतजाम नहीं है, यहां तक की जिला प्रशासन की तरफ से अधिकतर संचालकों के पास फायर की एनओसी भी नहीं है। वहीं विवाह शादियों के सीजन में प्रतिबंध के बावजूद भी आतिशबाजी भी जमकर चलाई जाती है। जिस पर जिला प्रशासन भी आंखें बंद कर बैठा हुआ है।

वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट हरेंद्र ढींगरा भी कई बार जिला प्रशासन को इस तरह हादसे होने का अंदेशा जताते हुए अवगत करा चुके हैं। वहीं आरटीआई से सूचना लेकर अवैध मैरिज हॉल, वाटिका, गार्डन जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं बने हुए हैं, उनपर करवाई करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर कर चुके हैं। लेकिन फिर भी सरकार व जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे की इंतजार में मौन बना हुआ है।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…