गुरुग्राम के रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र भौंडसी में प्रशिक्षुओं ने किया सूर्य नमस्कार अभ्यास।

Admin
By Admin
44 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : भौंडसी स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल भापुसे के निर्देशानुसार उप महानिरीक्षक विरेंद्र विज भापुसे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकगणों द्वारा सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया गया। जनवरी माह से प्रारंभ हुए सूर्य नमस्कार अभियान का समापन 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस अवसर पर आयुष विभाग गुरुग्राम की योगाचार्या गीता सैनी ने प्रशिक्षुओं को सूर्य नमस्कार के अंतर्गत प्रमाणासन, हस्तोतानासन, हस्तपाद आसन, अश्व संचालन आसन, दंडासन, अष्टांग तथा भुजंग आसन सहित विभिन्न योगासन करवाए।योगाचार्या गीता सैनी ने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर का व्यायाम है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर निरोगी एवं ऊर्जावान रहता है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र मजबूत होता है, तनाव और चिंता दूर होती है तथा हार्मोन संतुलन में सहायता मिलती है। इसके साथ ही यह हृदय एवं फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह हपुसे के अलावा सीडीआई उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, राजवीर, प्रविंद्र कुमार, अर्चना, बलजीत, राहुल सहित आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षकगण तथा प्रथम वाहिनी आईआरबी भौंडसी के पुलिस कर्मियों ने भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…