गुरुग्राम के थाना पालम विहार पुलिस पर युवक ने लगाया मारपीट व लूट का आरोप,जिले का सबसे विवादित थाना है।

Admin
By Admin
83 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के सेक्टर-22 क्षेत्र में नववर्ष के पहली रात्रि को एक युवक के साथ पुलिस EVR कर्मचारियों द्वारा शराब के नशे की गई मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाना पालम विहार पुलिस को लिखित शिकायत दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से गांव मोलाहेडा का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-22, गुरुग्राम में रह रहा है। पीड़ित के अनुसार, 2 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि के आसपास उसके साथ कुछ अज्ञात युवकों ने झगड़ा किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों ने पीड़ित युवक के साथ ही मारपीट करी वहीं थाना में भी कर्मचारियों ने प्रताड़ित किया, युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन व अन्य सामान भी पुलिस ने छीन लिए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे चोटें आईं और वह काफी डरा-सहमा हुआ है।वहीं पीड़ित के साथ हुई मारपीट की सूचना उसके ग्रामवासी व परिजनों थाने में पहुंचे तब जाकर पीड़ित की दरखास्त लेकर सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।जब इस मामले पर थाना पालम विहार एसएचओ देविंद्र मान तथा एसीपी उधोग से फोन पर की बार सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया जिससे उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…