अन्नदाता, रोजगारदाता व नवाचार पद्धति के रूप में केंद्र बिंदू : बन रहा हरियाणा: मुख्यमंत्री

Admin
By Admin
82 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अन्नदाता, रोजगार दाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा आज केंद्र बिंदू बन रहा है। सांझे प्रयास के साथ हरियाणा प्रदेश राष्ट्र हित में अपनी सक्रिय भागीदारी अदा कर रहा है और विकास की गति में हरियाणा सदैव अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्री बजट कंसलटेशन सेशन के पहले दिन के समापन सत्र में बोल रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रुप से होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है, जहां एक ओर किसान अन्नदाता के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वहीं देश की सीमाओं पर हमारे युवा सजग प्रहरी बन हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।

आज हरियाणा कृषि के साथ ही खेल व औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा के अस्तित्व में आने के समय अनेक आधारहीन तथ्य माने जा रहे थे लेकिन हरियाणा के मेहनती, इच्छाशक्ति से परिपूर्ण लोगों ने अपने परिश्रम से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, वे अत्यंत सराहनीय और उपयोगी हैं। पहले के बजट में भी ऐसे कई सुझावों को शामिल किया गया था, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशवासियों को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज जब हरियाणा प्रदेश ‘विजन 2047’ को लेकर आगे बढ़ रहा है, तो विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

श्री सैनी ने कहा कि विभिन्न विभागों और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों में नवाचार, रोजगार और ज्ञान आधारित विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा तीव्र गति से प्रगति करेगा। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…